संवाद न्यूज एजेंसी
टिनिच। भिटिया-बभनान मार्ग पर सुल्तानपुर गांव के सामने अनियंत्रित होकर एक कार सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। गनीमत रही कि कार चला रहे शख्स ने सीट बेल्ट बांध रखी थी। इससे चोट नहीं आई।
रविवार की सुबह करीब नौ बजे केसरई गांव निवासी अनिल कनौजिया जिला अस्पताल से मरीज को देखकर कार से घर जा रहे थे। सुल्तानपुर गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। सीट बेल्ट लगाने की वजह से कार चला रहे अनिल को चोट नहीं आई। क्रेन से कार निकाली गई। अनिल ने बताया कि वह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेनुआ में अनुदेशक पद पर कार्यरत हैं। अध्यापक दोस्त अंबरीश दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनका कुशलक्षेम जानने अस्पताल गया था। लौटते समय अचानक कार अनियंत्रित हो गई। र