टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास बुधवार की रात बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। लेकिन हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
गोंडा जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र निवासी आदर्श श्रीवास्तव, अभिषेक पांडेय और अनूप शाहू डिजायर कार से बस्ती जिले के कलवारी में एक निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। कार सुल्तानपुर गांव के पास पहुंची थी तभी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई।
कार सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकराते हुए सरसों के खेत में चली गई। हादसे में कार का एयर बैग खुलने से किसी को गंभीर चोटें नहीं आई। लोगों के सहयोग से सभी को कार से सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर चौकी प्रभारी टिनिच श्रीहरि राय टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।