फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से टकराई कार, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खंभे से टकराई कार, चालक की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के तुरकौलिया चौराहे पर बुधवार को दिन में अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से टकरा गई। कार चला रहे 50 वर्षीय शिव मगन की मौत हो गई।
विज्ञापन

भिटहा निवासी 50 वर्षीय शिवमगन के तीन बेटे राजन, सुभाष और बसंत दूसरे शहर में नौकरी करते हैं। सबसे छोटा बेटा संतोष पत्नी के साथ गांव में रहता है। बुधवार को दिन में शिव मगन घर से कार घुलाई कराने गए। इसके बाद हवा चेक कराने के लिए तुरकौलिया चौराहे पर जा रहे थे। गांव से कुछ दूर पहुंचे थे तभी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक बिजली के खंभे से टकरा गई। शिव मगन बेहोश होकर गिर पड़े। सूचना पर परिजन पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें