कार डिवाइडर से टकरा कर पलटी, तीन घायल
विक्रमजोत (बस्ती)। जनपद की फैजाबाद सीमा पर घघौवा के करीब लोलपुर ओवरब्रिज के पास शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार कार ओवरब्रिज पर बनी रेलिंग से टकराने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान अयोध्या जनपद के मवई ब्लॉक पर तैनात शशि प्रताप यादव और गुरजीत यादव निवासी गोरखपुर तथा आलोक रंजन सिंह निवासी हरिहरपुर, इंदिरा नगर, लखनऊ के रूप में हुई है। ये सभी लखनऊ से गोरखपुर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
हादसे की सूचना पर पहुंचे लकड़मंडी चौकी के उपनिरीक्षक अशोक कुमार सरोज ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एक निजी वाहन से श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या पहुंचाया।