ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
बभनान। गौर-बभनान रेलवे स्टेशन के बीच गड़हा दलथम्मन गांव के सामने ट्रेन की चपेट में आने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
आनन-फानन में परिजन शव को उठा ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गड़हा दलथम्मन गांव निवासी एक व्यक्ति रेलवे लाइन पार कर रहा था। उसी बीच अप ट्रैक पर अवध एक्सप्रेस आ रही थी। उसकी चपेट में आने से उस व्यक्ति की मौत हो गई।
आरपीएफ चौकी इंचार्ज बभनान भीम सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचने के पहले ही परिजन शव को उठा ले गए थे।