फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेलर की टक्कर से कार में लगी आग

Tue, 27 May 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना के अंतर्गत हाईवे पर सोमवार शाम 5:40 बजे संसारीपुर चौराहे पर बस्ती की तरफ से आ रही कार को ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें आग लग गई। अजीत कुमार द्विवेदी इंस्पेक्टर एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट प्रतापगढ़ अपने पिता के कार्य के लिए नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय गए थे।
विज्ञापन

वहां से वे वापस आ रहे थे। संसारीपुर चौराहे पर रोड डायवर्जन की वजह से दोनों लेन की गाड़ियां एक ही लेन पर आ रही थीं। ट्रेलर ने एक कार को टक्कर मारी और उसके बाद अनियंत्रित होकर ट्रेलर दूसरे कार से भी टकरा गई। इस टक्कर में कार में आग लग गई। घटना की सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम के चंदमौलि वर्मा, दीपक, राहुल यादव मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें