फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार-बाइक में टक्कर, एक घायल

Wed, 10 May 2023 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर कसैला बाबू के पास कार सवार ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग घायल को विशेषरगंज कस्बे में निजी चिकित्सक के पास ले गये। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल अयोध्या के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दुबौलिया थाना क्षेत्र के गरभूपुर गांव निवासी अवधेश कुमार पाठक (35) विशेषरगंज कस्बे से बाइक से घर आ रहे थे। कसैला बाबू से गांव आने वाले मार्ग पर मुड़ते ही सामने से आ रहे कार से टक्कर हो गई। अवधेश कुमार पाठक घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोग इलाज के लिए विशेषरगंज कस्बे में निजी चिकित्सक के पास ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने अयोध्या के लिए भेज दिया। दुबौलिया पुलिस ने कार व बाइक को कब्जे में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें