पैकोलिया। थानाक्षेत्र के तेनुआ गांव में रिहायशी छप्पर में आग लगाने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पैकोलिया थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी गंगाराम यादव के रिहायशी छप्पर में रविवार शाम करीब 7:30 बजे आग लग गई थी। आग लगने से एक महिला समेत तीन लोग झुलस गए थे। आग की चपेट में आने से चार मवेशी भी झुलस गए थे और ट्रैक्टर-ट्राली भूसा आदि जल गया था। पुलिस ने सावित्री देवी पत्नी गंगाराम यादव की तहरीर पर तेनुआ गांव के कल्लू उर्फ बहरैची पर आगजनी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात करीब 10:45 बजे मुकदमे के विवेचक महेंद्र कुमार ने सिपाही जीवन सिंह और रूपेश कुमार के सहयोग से आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।