छावनी। थाना क्षेत्र के युवक लखनऊ में हादसे में डुहवा निवासी वैभव मिश्र उर्फ अमित पुत्र बब्बू मिश्र की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे सुनवरसा गांव निवासी आयुष पांडे पुत्र अजय पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चिनहट के पास बुधवार भोर 3 बजे के करीब हुआ। छावनी पुलिस ने बताया कि सूचना मिली है।
दोनों युवक लखनऊ में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। किसी कार्य से बुधवार की भोर में बाइक से निकले थे। पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे वैभव की उसी वाहन से कुचलकर मौत हो गई। लखनऊ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल आयुष का इलाज लखनऊ में चल रहा है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में हाहाकार मच गया।