फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रधान पद के प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिह्न

Tue, 11 Feb 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज ओसाता हुआ किसान तो किसी को इमली और कन्नी मिला चुनाव चिह्न
विज्ञापन

गौर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत गयाजीतपुर में हो रहा है प्रधान पद का चुनाव

संवाद न्यूज़ एजेंसी

गौर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में मंगलवार को प्रधान पद के उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटन किया गया। किसी प्रत्याशी को अनाज ओसाता हुआ किसान मिला तो किसी को इमली और कन्नी चुनाव चिह्न मिला। जबकि ग्राम सदस्य पद पर प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है।

गौर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत गयाजीतपुर में प्रधान पद पर उपचुनाव हो रहा है, जो अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। चार लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। जांच के दौरान एक उम्मीदवार का पर्चा अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर खारिज कर दिया गया था। जबकि तीन उम्मीदवारों का पर्चा जांच के दौरान सही पाया गया। जिन्हें मंगलवार को सहायक निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने चुनाव चिह्न आवंटन किया।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रधान पद के जिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटन किया गया है उनमें उमेश चंद्र को अनाज ओसाता हुआ किसान, दीप्ति चौधरी को इमली और रामपति को कन्नी चुनाव चिह्न मिला है। प्रधान पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न मिलते ही गांव में चुनाव सरगर्मी तेज हो गई है। अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रत्याशी मतदाताओं के घर जाकर गणेश परिक्रमा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत गयाजीतपुर के वार्ड संख्या तीन में ग्राम सदस्य पद के लिए रीता देवी, ग्राम पंचायत बावरपारा के वार्ड संख्या 10 से काली प्रसाद, ग्राम पंचायत मुस्लिम पैकोलिया के वार्ड संख्या तीन से सैदा खातून और वार्ड संख्या आठ से रमता का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें