फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कैंसर ग्रसित मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार, लखनऊ किए जाएंगे रेफर

Wed, 11 Feb 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जनपद में कैंसर से ग्रसित मरीजों की जांच और बेहतर इलाज के लिए उन्हें कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान लखनऊ रेफर किया जाएगा। संस्थान की ओर से बस्ती सीएमओ को पत्र भेजकर मरीजों को कैंसर संस्थान रेफर करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले से कैंसर रोगियों को सीधे कैंसर संस्थान भेजा जा सकेगा। उन्हें इलाज के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। प्रदेश सरकार की ओर से स्थापित कैंसर संस्थान प्रमुख राजकीय कैंसर उपचार संस्थान है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के कैंसर ग्रस्त रोगियों को समग्र विशेषज्ञ व समयबद्ध उपचार सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराना है। पत्र में कहा गया है कि यह पहले चरण में 750 बेड के साथ क्रियाशील है। राज्य सरकार की ओर से इसे राज्य स्तर पर एक उन्नत रेफरल केंद्र एवं कैंसर उपचार के क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है।
जटिल एवं गंभीर कैंसर रोगियों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा सुलभ कराया जाना है। संस्थान का न्यूरो सर्जरी विभाग अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीकी से लैस है। यहां माइक्रोस्कोप, न्यूरो नेवीगेशन, न्यूरो अल्ट्रासाउंड जैसी उन्नत सुविधाओं की मदद से ब्रेन व रीढ़ की हड्डी से संबंधित सभी प्रकार के कैंसर का उच्च तकनीकी स्तर पर ऑपरेशन किया जा रहा है। रेडिएशन आंकोलॉजी विभाग में लीनियर एक्सीलेटर, ब्रैकीथेरेपी, साइबर नाइफ, ऑपरेशन के बाद रोगियों को शीघ्र रेडिएशन व कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

संस्थान का रेडियोडॉयग्नोसिस विभाग उच्च स्तरीय एमआरआई, सीटी स्कैन, मेमोग्राफी, एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड सुविधाओं से पूरी तरह सुसज्जित है। आयुष्मान भारत योजना, पीएम व सीएम विवेकाधीन कोष, असाध्य रोग योजना, पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना का लाभ मरीजों को मिल रहा है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम का कहना है कि कैंसर के मरीजों को कैंसर संस्थान रेफर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें