बभनान। मामूली विवाद में किशोरी और उसके परिजनों को धारदार हथियार से मारकर घायल कर देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बभनान चौकी क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के वार्ड नंबर 5 लोहिया नगर निवासी विजय चौहान ने गौर पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि वार्ड निवासी रामनिवास व उनकी पत्नी निवास चौहान व उनके भाई अर्जुन चौहान ने हमारे घर पर चढ़कर ईंट, पत्थर, लाठी और धारदार हथियार से उन्हें और उनकी बेटी नंदिनी को मारापीटा है। पुलिस ने धारा 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद