बस्ती। शासन की ओर से एग्रीस्टैक (डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर) के अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के लिए 31 जनवरी 2025 तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश हैं।
मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने बताया कि विशेष अभियान के रूप में सीएससी, किसान स्वयं अथवा राजस्व ग्राम में लग रहे शिविर के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। संवाद