फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की तर्ज पर घर-घर पहुंचेगी बुलावा पर्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव की तर्ज पर घर-घर पहुंचेगी बुलावा पर्ची
विज्ञापन

बस्ती। कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण को जुलाई से रफ्तार मिलेगी। गांवों का कलस्टर बनाकर बड़े पैमाने पर टीकाकरण किया जाएगा। लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तर्ज पर आशा के माध्यम से लाभार्थी को बुलावा पर्ची भेजी जाएगी, जिसमें टीकाकरण का स्थान, तिथि आदि अंकित होगी।
अभियान में ग्राम प्रधान, लेखपाल, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, पंचायत सेक्रेटरी आदि का सहयोग लिया जाएगा। प्रदेश में अगले महीने से हर रोज 10 लाख से अधिक लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य शासन स्तर पर तय किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि इस संबंध में सीएमओ डॉ. अनूप कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कर योजना को अमली जामा पहनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया है। तैयारी के लिए सभी एमओआईसी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले की आबादी का लगभग 60 प्रतिशत को जुलाई में टीका लगाया जाना है। बताया कि अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के अनुसार जून में करीब एक करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है और जिस रफ्तार से टीकाकरण हो रहा है, उससे प्रतीत होता है कि लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। अब अगले महीने से और अधिक ध्यान देने के साथ विस्तृत कार्ययोजना बनाने की जरूरत है, ताकि हर दिन 10 लाख के टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विकास खंड को तथा शहरी क्षेत्र में शहरी निकाय को इकाई के रूप में लेकर कार्ययोजना बनानी है।
विज्ञापन

इन इकाइयों को क्लस्टर्स में इस तरह से विभाजित किया जाएगा, ताकि एक माह के अंदर टीकाकरण टीमें सभी क्लस्टर्स में पहुंच जाएं। क्लस्टर में टीकाकरण करने वाली टीमों के समूह को क्लस्टर वैक्सीनेशन ग्रुप और राजस्व ग्राम में टीकाकरण के प्रति जागरूकता लाने और अनुकूल वातावरण बनाने वाली टीम को मोबिलाइजेशन टीम कहा जाएगा। प्रत्येक क्लस्टर के लिए टीकाकरण की तिथियां और स्थान पूर्व से ही घोषित कर दिए जाएंगे। इन सभी स्थलों पर वहीं पर रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा होगी और घर के नजदीक ही केंद्र बनाकर टीकाकरण किया जाएगा। पंचायत घर, विद्यालय भवन आदि में टीकाकरण बूथ बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें