फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सिल्वर कलर के पोल पर लगवा रहे केबल व सुरक्षा पत्थर

Mon, 15 Sep 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका परिषद बस्ती प्रशासन दुर्गा पूजा से पहले बिजली पोल पर लगी खराब लाइटों को दुरुस्त करा रहा है। सभी पाेल सिल्वर कलर में होंगे। इसके लिए पेंटिंग कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा उस पर सुरक्षा संबंधी पत्थर और नए केबल लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता का कहना है कि दुर्गा पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शहर में आते हैं। गांधीनगर बाजार में डिवाइडर पर लगे विद्युत पोल पर रंगी झालर लगाए गए थे। अब उस पर नये सिरे से झालर लगाने का कार्य होगा। पहले सभी पोल कलर किए जा रहे। इसके अलावा नई केबिल बिछाई जा रही है। उसी से कनेक्शन लाइटों को दिया जाएगा। पहले चरण में शास्त्री चौक से रोडवेज तक कार्य हो रहा। इसके बाद मालवीय रोड और अन्य मार्गों पर लगे पोल पर लाइट सही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें