वाल्टरगंज। क्षेत्र के भुजैनिया गांव में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। डॉ. आशुतोष चौधरी ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। फार्मासिस्ट राम कुमार व शिल्पी पांडेय ने दवाओं का वितरण किया। कैंप में वायरल फीवर, गठिया, शुगर, थायरॉयड और बीपी से संबंधित कुल 63 मरीजों की जांच कर दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर समाजसेवी राकेश कुमार चौधरी, विनय चौधरी, विश्वनाथ, मुकेश आदि मौजूद रहे। संवाद