तेरह सूत्रीय मांगो को लेकर आंदोलित आंगनबाड़ी कर्मियों ने बुधवार को भी परियोजना कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं कर दी जातीं, तब तक वह आंदोलन करती रहेंगी।
बभनान प्रतिनिधि के अनुसार आंगनबाड़ी कर्मियों ने बाल विकास परियोजना कार्यालय पर ताला बंदी कर सरकार विरोधी नारे लगाए। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की गौर ब्लॉक अध्यक्ष आशा सिंह एवं कोषाध्यक्ष पूनम सिंह की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया और उसके बाद थाली बजाते हुए बीडीओ कार्यालय में पहुंचीं। बीडीओ आरपी शाही ने महिला आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं के संबध में ज्ञापन लिया। बीडीओ ने कहा कि उनकी मांग जायज है। इस मौके पर ब्लाक मंत्री पार्वती पाठक, फूला यादव, सुधा, मीरा, शारदा देवी, चंद्रावती, सरिता, उर्मिला, पुष्पा, मंजू, कुसमावती, सुभावती, सुनीता आदि मौजूद रहे।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार महिला आंगनबाड़ी कर्मियों ने ब्लाक अध्यक्ष भागमणि दूबे की अगुवाई में परियोजना कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर कहा कि सरकार उनके आंदोलन को नजरंदाज कर रही है। सड़क जाम कर अपनी आवाज रखने की बात कही। इसके बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा।
इस मौके पर पर उर्मिला, संगीता, आरती, रजिया बेगम, सरोज, गीता देवी, शारदा, गिरजा, नीलम, पुष्पा, पूनम, मीरा, विंदुमती, प्रभावती आदि मौजूद रहीं। सल्टौआ में आंगनबाड़ी कर्मियों ने सीडीपीओ कार्यालय में तालाबंदी कर धरना जारी रखते हुए शासन व प्रशासन से अपनी मांग दुहराई। ब्लॉक अध्यक्ष सरोज शुक्ला ने कहा कि मांगों के लिए शासन प्रशासन के खिलाफ लड़ाई और तेज किया जाएगा। इस मौके पर शकुंतला, फूलपरी,पूनम पाण्डेय, मिथलेश, मन्जू त्रिपाठी, रन्जू त्रिपाठी, कुसुम मिश्रा, पूर्णिमा, सरोज, गुड़िया, शशिकला, अर्चना, सुशीला, सरिता, ममता, गंगोत्री, गीता, बिजय लक्ष्मी, पार्वती, ज्ञान मती, सुधा, श्नेहलता, मालती, मीरा, शीला, गायत्री, कलावती, आरती, शोभा, उषा, सुमन, निर्मला, अनीता, सुषमा, चन्द्रावती, कुसुम, लाली, यशोदा देवी, अर्चना, सरिता, ममता, गिरजेश्वरी, रीता आदि रहीं।