फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव : छह में 5 महिला ग्राम प्रधान निर्वाचित

Fri, 09 Aug 2024 03:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- मतगणना स्थलों के बाहर प्रत्याशी और समर्थक डटे रहे
विज्ञापन

- कोईलसा में नहीं हुआ मतदान, सुभावती देवी निर्विरोध ग्राम प्रधान निर्वाचित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के अलग-अलग विकास खंड में छह स्थानों पर प्रधान पद के लिए उपचुनाव हुआ। संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर हुई मतगणना के दौरान प्रत्याशी और समर्थक डटे रहे। दोपहर बाद सभी जगहों के परिणाम घोषित कर दिए गए। वहीं सल्टौआ गोपालपुर के कोइलया ग्राम प्रधान पद पर सुभावती देवी निर्विरोध निर्वाचित हो गई थी।
बस्ती सदर ब्लॉक के मूड़ाडीहा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के रिक्त पद पर हुए चुनाव में महेश कुमार विजयी घोषित हुए। उन्हें कुल 404 मत मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी हरिकेश को 373 मत मिले। 31 वोटों के अंतर से महेश निर्वाचित घोषित किए गए। यहां दो बूथ पर कुल 836 मत पड़े थे। लगभग दो घंटे तक चली मतगणना के बाद परिणाम घोषित होते ही विजयी उम्मीदवार के समर्थकों ने फूल-मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन


सकरदहा ग्राम पंचायत से कृष्णावती जीतीं
हर्रैया। क्षेत्र के सकरदहा ग्राम पंचायत के रिक्त चल रहे प्रधान पद पर कृष्णावती देवी निर्वाचित हुई है। इसके पहले इनके पति त्रयंबकेश्वर नाथ शुक्ला यहां से ग्राम प्रधान थे। पति की मृत्यु के बाद यह पद रिक्त चल रहा था। ग्रामवासियों ने उनकी पत्नी पर ही भरोसा जताया है। यहां 1020 मतों की गणना की गई। इसमें कृष्णावती को कुल 513 मत मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी जटाशंकर को 469 मत प्राप्त हुए। 44 मतों के अंतर से कृष्णावती विजयी घोषित की गई। कुल 38 मत अवैध मिले। समर्थकों ने अबीर-गुलाल के साथ नारे लगाए।

549 मत पाकर सायराबानो विजयी घोषित
सल्टौआ। लक्ष्मनपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के उपचुनाव में सायराबानो 549 मत पाकर विजयी घोषित हुईं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जनकलली को 253 मत पर संतोष करना पड़ा। यहां जीत का अंतर 296 वोटों का रहा। चुनाव अधिकारी धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र सौंपा। यहां कुल 946 मतों की गिनती हुई। इसमें 17 मत अवैध निकले।मतगणना के दौरान सीओ सिटी सतेंद्र भूषण त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक सोनहा उपेंद्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

136 मतों के अंतर से जीतीं निष्ठा
बनकटी। खैराटी ग्राम पंचायत के प्रधान पद व एक सदस्य पद के रिक्त पदों पर हुए उपचुनाव की मतगणना कराई गई। यहां प्रधान पद पर निष्ठा त्रिपाठी निर्वाचित घोषित की गई। इससे पहले उनके पति अखिलेश प्रधान थे। उनके मृत्यु के बाद यह पद रिक्त चल रहा था। इस बार लाेगों ने उनकी पत्नी निष्ठा पर भरोसा जताया है, उन्हें 523 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जगदंबा पाठक 136 मतों के अंतर से हार गए। उन्हें कुल 387 मत मिले। सदस्य पद पर नंदेश्वर 76 मत पाकर विजयी घोषित हुए। निर्वाचन अधिकारी सीपी गौड़ ने विजेता प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र सौंपा।
विज्ञापन


आशा पाल न मारी बाजी..13 वोटाें से हराया
विक्रमजोत। क्षेत्र के सुकरौली पांडेय ग्राम पंचायत में प्रधान पद के उपचुनाव में आशा पाल निर्वाचित घोषित हुई हैं। इन्हें कुल 411 मत प्राप्त हुए जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंदी सरिता देवी को 398 मत मिले। यहां महज 13 वोटाें के अंतर से जीत हुई है। यहां कुल 831 वैध मतों की गणना हुई, जबकि 24 मत अवैध पाए गए। वहीं इसी ब्लॉक के डुहवा मिश्र ग्राम पंचायत में प्रधान पद के उपचुनाव में बृजेश कुमार सिंह निर्वाचित घोषित हुए हैं। इन्हें कुल 255 मत प्राप्त हुए, जबकि दूसरे स्थान पर फूलकेश को महज 188 मत मिले। यहां 67 मतों के अंतर से जीत हुई। कुल 665 मत पोल हुए थे। इसमें से 22 मत अवैध घोषित हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें