फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में उचित भागीदारी के लिए आगे आएं व्यापारी : नितिन

Sun, 13 Apr 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। व्यापारी हित और एकता के लिए व्यापारी समाज को आगे आना होगा। व्यापारियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी समाज के हित में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। समस्याओं के समाधान के लिए व्यापारी समाज को आगे आना होगा। राजनीति में उचित भागीदारी के लिए प्रयास करना होगा।
विज्ञापन

यह बात उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की ओर से बस्ती में आयोजित वैश्य व्यापारी समागम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कही। संबोधन से पहले उन्होंने संगठन के कार्यालय का उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व भाजपा के असम राज्य के प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कहा कि व्यापारी समाज का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। जब भी देश समाज पर आपदा आता है तो व्यापारी समाज बढ़-चढ़कर योगदान देता है। समाज सेवा के क्षेत्र में व्यापारी हमेशा आगे रहा है। कहीं भी व्यापारी उत्पीड़न होता है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए हम सदैव आगे हैं। व्यापारी समाज एक होकर स्वयं समस्याओं का समाधान कर सकता है। संयोजक जगदीश अग्रहरि ने अपनी बातें रखीं।
इस अवसर पर कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रमोद सिंह पप्पू संत कुमार समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें