फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर में करंट लगने से व्यापारी की मौत

विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से मृत अवधेश पांडेय बबलू की फाइल फोटो
विज्ञापन
हर्रैया। क्षेत्र के शंभूपुर गांव में रविवार सुबह करंट लगने से 39 वर्षीय व्यापारी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शंभूपुर गांव निवासी अवधेश पांडेय उर्फ बबलू एक कंपनी के सिम और वाई-फाई की बिक्री का कारोबार करते थे। रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह घर के टुल्लू पंप को चलाने के लिए प्लग में तार लगा रहे थे। इसके बाद वह नहाने लगे। इसी दौरान प्लग में लगा एक तार निकलकर उनके ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हर्रैया ले गए। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद परिजन उन्हें जिला अस्पताल बस्ती ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज भी लेकर पहुंचे, वहां भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर घर पहुंचते ही मां और पत्नी दहाड़े मारकर रोने लगीं। आसपास के लोग भी पहुंच गए और परिजनों को ढांढस बंधाया। अवधेश अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। छोटे भाई दिनेश पांडेय कस्बे के एक विद्यालय में शिक्षक हैं। उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें