फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुंबई से घर लौट रहा युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। थाना क्षेत्र के पोखरा बाजार निवासी एक युवक मुंबई से घर लौटते समय लापता हो गया। तीन दिन बीतने के बाद भी घर नहीं पहुंचने और मोबाइल बंद होने से परिजन परेशान हैं। युवक की पत्नी ने बृहस्पतिवार को नगर थाने में तहरीर देकर पति की तलाश कराने की मांग की है। उसने अनहोनी की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन

पोखरा बाजार निवासी आरती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति फूलचंद निषाद (27) रोजी-रोटी के लिए मुंबई में रहकर काम करते हैं। वह दो अगस्त को मुंबई से घर आने के लिए निकले थे। इसकी जानकारी उन्होंने फोन पर परिवार को दी थी। परिजन आने का इंतजार करते रहे लेकिन तीन दिन बाद भी वह घर नहीं पहुंचे।
शुरुआत में परिवार को लगा कि ट्रेन लेट होने या किसी अन्य कारण से देरी हो गई होगी। बाद में जब उनका मोबाइल बंद जाने लगा तो चिंता बढ़ गई। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से तलाश कराने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें