फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़कों पर नहीं खड़ी होंगी बसें स्टेशन परिसर में होगी व्यवस्था

Sat, 23 May 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए रोडवेज की बसें सड़क पर खड़ी नहीं की जाएंगी। सभी बसों को बस स्टेशन परिसर के अंदर ही खड़ा किया जाएगा और वहीं से यात्रियों को बैठाने और उतारने की व्यवस्था होगी।। इस संबंध में निदेशालय की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह ने सभी चालकों और परिचालकों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए कहा है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों की सुविधाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। बताया गया कि बस स्टेशन पर वाटर कूलर चालू हालत में रखने, यात्रियों और कर्मचारियों के लिए ओआरएस घोल उपलब्ध कराने व लू से बचाव के जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने बस स्टेशन की मरम्मत और रंगाई-पुताई कराने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही सभी बसों को 31 और 13 बिंदुओं की तकनीकी जांच के बाद ही सड़क पर भेजने के आदेश दिए गए हैं, इसके माध्यम से बीच रास्ते में बस खराब होने या ब्रेकडाउन जैसी समस्याओं से यात्रियों को बचाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें