फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फर्स्ट एड किट व एलायड फायर से लैस होने लगीं बसें

Thu, 08 Feb 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
चालकों व परिचालकों को यात्रियों से मधुर व्यवहार के लिए किया गया प्रशिक्षित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। माघ मेला की तैयारी के लिए बस्ती डिपो की बसें चाक चौबंद होने लगी हैं। बसों में अग्नि शमन यंत्र (एलायड फायर व फर्स्ट एड बॉक्स) चेक किए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को सफर के दौरान परेशानी न उठानी पड़े।

प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले के लिए रोडवेज की बसें चुस्त-दुरुस्त की जाने लगी हैं। यहां से आज प्रयागराज के संगम तट तक बसें रवाना होने लगेंगी। इसके पहले एआरएम आयुष भटनागर ने ऐसी कुछ बसों को चिह्नित किया था, जिनमें एलायड फायर व फर्स्ट एड किट नही थे, या फिर उनमें कुछ खामियां थीं। इन्हें भी एक-एक कर दुरुस्त किया जा चुका है। वहीं चालकों व परिचालकों को यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार करने के लिए प्रशिक्षित किया जा चुका है।
विज्ञापन

परिवहन निगम प्रशासन ने सात स्थानों पर यात्रियों के बैठने की व्यवस्था बनाई है, जहां से बस्ती डिपो की 80 बसें श्रद्धालुओं को मेले तक पहुंचाएंगी। यह बसें बुधवार से 24 फरवरी तक चलेंगी। लोकल रूट पर डिपो की शेष 34 निगम व अन्य अनुबंधित बसें यात्रियों को सेवा देंगी। बस्ती डिपो के वरिष्ठ सहायक अभिनव श्रीवास्तव के अनुसार, बस्ती बस स्टेशन परिसर से 20, सीकरीगंज से 25, खलीलाबाद से दो, मुखलिसपुर से 10, मेंहदावल से तीन, उरुवा से 15 व नौसढ़ से पांच बसें प्रयागराज भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

...
इन महत्वपूर्ण पर्वों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें


रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार, माघ मेला में तीन ऐसे अवसर आएंगे, जब यात्रियों की भीड़ अधिक जुटेगी। 9 फरवरी को मौनी अमावस्या, 14 फरवरी को बसंत पंचमी व 24 फरवरी को माघी पूर्णिमा के मौके पर अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। बस्ती डिपो के एआरएम आयुष भटनागर ने कहा कि माघ मेले के लिए बसों को तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें