फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुख्य सचिव के दौरे को लेकर डीएम ने शुरू की तैयारी

Thu, 08 Feb 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
विज्ञापन

9 फरवरी को मुख्य सचिव का जिले के बढ़नी मिश्र गांव में है प्रस्तावित दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा 09 फरवरी को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर डीएम अंद्रा वामसी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर डीएम ने विभागीय अधिकारियों को तैयारी के आवश्यक निर्देश दिये हैं। कहा है कि लाभार्थीपरक योजनाओं में चयनित लाभार्थियों को मुख्य सचिव की ओर से सामग्री का वितरण कराया जायेंगा। वह बढ़नी मिश्र गांव का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए स्कूल, आंगनबाडी, तालाब की सजावट, पर्यटन कार्य, पौध रोपण का कार्य, मिट्टी की सड़क को ठीक कराने का कार्य ससमय पूरा कर लिया जाए। डीएम कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी को लेकर बैठक कर रहे थे। कहा कि राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से गांव में 1.40 करोड की लागत से विकास कार्य कराये जा रहे हैं। मुख्य सचिव इसका निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री आवास, पी.एम. किसान सम्मान निधि, विश्वकर्मा टूलकिट, स्पोर्ट्स किट, गोल्डन कार्ड, ऋण वितरण, कृषि यंत्र, जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत टैप कनेक्शन के चिन्हित लाभार्थियों को लाभान्वित करेंगे। यह भी निर्देश दिया है कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा से संबंधित एलईडी वैन, स्वास्थ्य कैम्प, स्वीप जागरूकता, कृषि, आईसीडीएस, श्रीअन्न, एनआरएलएम के स्टाल लगाये जायेंगें। डीएफओ को निर्देशित किया है कि वहां पौधरोपण की व्यवस्था कराये। सीएमओ स्वास्थ्य कैम्प आयोजन के साथ-साथ नेशनल क्वालिटी एंश्योरेंस स्टैर्ण्ड्ड के तहत सम्मानित भानपुर की स्वास्थ्य, आईसीडीएस, ग्राम्य विकास विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित कराने की व्यवस्था करायेंगे। साथ ही गोल्डन कार्ड वितरण के लिए लाभार्थी का चयन करेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक कार्यक्रम में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे। मुख्य सचिव गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल, जूनियर हाईस्कूल, एएनएम सेण्टर, मत्स्य तालाब, हेल्थ वेलनेस सेण्टर, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं पंचायत भवन का निरीक्षण भी कर सकते हैं।
बैठक में सीडीओ जयदेव सीएस, सीएमओ डाॅ. रमाशंकर दुबे, एडीएम कमलेश चन्द्र, सीआरओ संजीव ओझा, डीडीओ संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें