फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 12 से दौड़ने लगेंगी कुंभ मेले के लिए बसें

Thu, 09 Jan 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। रोडवेज प्रशासन के मुताबिक 12 जनवरी से कुंभ मेला के लिए रोडवेज बसें रवाना की जाएंगी। यात्रियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए परिचालकों के पास फस्ट एड किट मौजूद रहेगा। यह किट रोडवेज के गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय से आया है।
विज्ञापन

रोडवेज परिचालकों को दिए गए किट में सेवलान, उल्टी-दस्त, बुखार की दवा, काटन बैंड, रुई-पट्टी आदि उपलब्ध हैं। कुंभ मेला जाने वाले यात्रियों को यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत होती है तो फस्ट एड किट में रखी दवा उनके काम आएगी। कुभ मेला के लिए बस्ती से 145 बस यात्रियों को लेकर रवाना होंगी। इसमें 77 बस रोडवेज की हैं जबकि 68 बसें हरदोई क्षेत्र की शामिल हैं। यात्रियों को लेकर रवाना होने वाली बसों के परिचालकों को प्रशिक्षिण दिया जा रहा है। उनकी वर्दी आदि की व्यवस्था देखी जा रही है। इसके अलावा बसों के फिटनेस पर भी रोडवेज प्रशासन का जोर है। रोडवेज के एआरएम ने आयुष भटनागर ने बताया कि कुंभ मेला में जाने वाली बसों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।अ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें