बस्ती। जिले में 22 नए ग्राम पंचायत अधिकारियों को तैनाती मिल गई है। डीपीआरओ रतन कुमार ने बताया कि 14 ब्लाकों में इनकी तैनाती की गई है।
इसमें शालिनी गुप्ता, प्रिया शुक्ला हर्रैया, अभिषेक सोनी और प्रवीण कुमार परशुरामपुर, सत्येंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार सल्टौआ गोपालपुर, अजय कुमार गौतम, गोविंद कुमार बस्ती सदर, अमित कुमार, अविनाश कुमार कुदरहा, प्रेम प्रकाश पांडेय, रूपम सिंह विक्रमजोत की जिम्मेदारी दी गई है।
निखिलेश कुमार, अकलेश चौधरी, रामनगर, संजू चौधरी अजय कुमार साउघाट, स्तुति पांडेय, ज्योति पटेल बनकटी, रजनी दुबे कप्तानगंज, वीरेंद्र कुमार यादव गौर, सीमा मिश्रा बहादुरपुर और रंजना चौधरी को रुधौली ब्लाक क्षेत्र में तैनाती मिली है। डीपीआरओ ने अधिकारियों को बीडीओ को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। संवाद