बस्ती। फोरलेन पर मंगलवार की शाम रोडवेज से अनुबंधित बस मड़वानगर टोल
प्लाजा के पास ट्रक के पीछे जा टकराई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार को देर शाम एक
अनुबंधित बस बस्ती की ओर से गोरखपुर की ओर जा रही थी। उसके सामने एक ट्रक
चल रहा था। मड़वानगर टोल प्लाजा से थोड़ा आगे पहुंचने पर ट्रक चालक ने
अचानक ब्रेक ली तो पीछे चल रही बस ट्रक से भिड़ गई।
इस हादसे में बस
सवार गोरखपुर जिले में तैनात सिपाही राजेंद्र यादव, सिकरीगंज गोरखपुर
निवासी विनय पांडेय और ट्रांसपोर्ट नगर गोरखपुर की वाली कंचन कश्यप घायल हो
गए। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है।
ट्रक व जीप की टक्कर में एक घायल
बस्ती।
कोतवाली क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास ही एक ट्रक और जीप के टक्कर में जीप
चालक मोहम्मद अली पुत्र बरकत निवासी डुमरियागंज सिद्घार्थनगर गंभीर रूप से
घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना मंगलवार की
देर शाम सवा सात बजे की बताई गई है।