फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बसों का रूट बदला, ट्रेनों पर 20 फीसदी यात्रियों का बढ़ा दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। कांवड़ यात्रा के चलते बसों के रूट डायवर्जन और बसों की संख्या कम होने का असर अब रेल यातायात पर दिखाई देने लगा है। बसों से सफर करने वाले यात्रियों का दबाव ट्रेनों पर बढ़ गया है। बस्ती से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में करीब 20 फीसदी अतिरिक्त यात्री दबाव बढ़ने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

बस्ती से लखनऊ जाने वाली ट्रेनों में पहले जहां वेटिंग 40 से 50 फीसदी तक रहती थी, वहीं अब यह बढ़कर 80 से 90 फीसदी तक पहुंच गई है। रविवार को भी कई प्रमुख ट्रेनें देरी से बस्ती पहुंचीं। दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे और बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से चलीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कांवड़ यात्रा के कारण अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। सुबह करीब नौ बजे बस्ती से अयोध्या जाने वाली भटनी-अयोध्या मेमो में यात्रियों की भीड़ बढ़ी रही। वहीं, दोपहर करीब 1:45 बजे बस्ती से प्रयागराज के लिए अयोध्या होकर जाने वाली मनवर संगम ट्रेन में भी यात्रियों का दबाव बढ़ा है। अयोध्या की ओर से आने वाली ट्रेनों में भी अपेक्षाकृत अधिक भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें