फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टायर फटने से डिवाइडर से टकराई बस, बाल-बाल बचे यात्री

Fri, 27 Dec 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर क्षेत्र के घघौवा पुल के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


विक्रमजोत। लखनऊ से बस्ती जा रही निजी बस का टायर घघौवा पुल के पास फट गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। चालक और एक दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
जानकारी के मुताबिक फोरलेन पर परशुरामपुर क्षेत्र के घघौवा पुल के पास बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में करीब तीन दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। सूचना पर पहुंची चौकी घघौवा पुलिस ने बस को किनारे कर यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी सर्वेश चौधरी ने बताया कि बस में सभी सवार सुरक्षित रहे। सभी यात्रियों दूसरे वाहन से रवाना किया गया है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत यात्रियों को बस से बाहर निकाला और घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें