फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस ने बाइक में मारी टक्कर दो युवकों की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। कलवारी थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर गंगऊपुर गांव के पास रविवार की शाम करीब लखनऊ से सिकरीगंज जा रही निजी बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन

दोनों बेनीपुर गांव के रहने वाले थे। मौत की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। उनके दरवाजे पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, बेनीपुर थाना कलवारी निवासी 28 वर्षीय राणा प्रताप चौधरी और 35 वर्षीय शिवचरन चौधरी बाइक से पांऊ गए थे। वहां से घर लौट रहे थे। गंगऊपुर गांव के पास सामने से आ रही निजी बस ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा होते ही आसपास के लोग जुट गए।
विज्ञापन

थानेदार गजेंद्र प्रताप सिंह ने आनन-फानन एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी भेजवाया। चिकित्सक ने दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही बेनीपुर गांव के लोगों की दुर्घटना स्थल पर भीड़ जुट गई। जब पता चला घायल सीएचसी भेज दिए गए हैं तो वहां भी पहुंच गए।
बस में बैठे यात्री भी चिल्लाने लगे और बस से अपना-अपना सामान उतारने लगे। राणा प्रताप के बड़े भाई बबलू बदहवास हो गए। आसपास के लोगों ने उनको संभाला। मृतक राणा प्रताप और शिवचरन सटरिंग का काम करते थे। राणा प्रताप अविवाहित थे, जबकि शिवचरण दो बच्चों का पिता थे। थानेदार गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें