फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पिता की संपत्ति का कराया बैनामा, खाते में नहीं आई रकम, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के हर्दिया बुजुर्ग गांव में जालसाजी से जमीन बैनामा कराने का मामला सामने आया है। बेटे की शिकायत पर एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। बेटे का कहना है कि तथ्यों की जांच होने के बाद भी अभी मामले में पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही है। हर्दिया बुजुर्ग के रहने वाले सूर्यमणि पांडेय का कहना है कि उनके पिता शिव कुमार पांडेय की कुछ दिन पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद उन्हें पता चला कि पिता को झांसे में लेकर कुछ लोगों ने उनकी सड़क के किनारे स्थित बेशकीमती जमीन 380 वर्ग मीटर की रजिस्ट्री करा ली गई है। उन्होंने बैनामा की गई जमीन के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि स्टांप पर जिस अरबन कोआपरेटिव बैंक के चेक संख्या- 274089 के जरिये जमीन का मूल्य 27 लाख रुपये दिया जाना दर्शाया गया है। वह उनके पिता शिवकुमार के खाते में जमा ही नहीं है।
विज्ञापन

बैनामा स्टांप पर भुगतान तिथि 18 मार्च 2024 का उल्लेख हैं। शिकायकर्ता सूर्यमणि का कहना है कि इस तिथि या इसके बाद की तिथि उल्लिखित चेक संख्या से उनके पिता के खाते में कोई भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें