फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा कारोबारियों ने जुलूस निकाला 

विज्ञापन
परशुरामपुर में दुकानें बंद रखकर केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्से का इजहार किया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
बस्ती। एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर सराफा व्यवसाइयों का आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सराफा कारोबारियों ने दुकानें बंद रखीं। 

जिलाध्यक्ष कुंदनलाल वर्मा ने बताया कि केंद्रीय बजट में इस तरह का प्रावधान करके वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सराफा कारोबारियों को मिटाने का मंसूबा पाला है। लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। 17 मार्च को दिल्ली में होने वाले ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन को लेकर लगातार बैठक व जनसंपर्क किया जा रहा है। बताया कि हर सरकार ने इन प्रस्तावों को रोलबैक नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक रुप दिया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को गांधीनगर, पुरानी बस्ती, कटरा आदि बाजारों में स्थित दुकानों को बंद कर स्वर्ण कारोबारियों ने अपना विरोध जारी रखा। वहीं कुदरहा में सोमवार को कारोबारियों ने जलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्से का इजहार किया।

स्वर्णकार विकास महासभा के महामंत्री विजय कुमार स्वर्णकार की अगुवाई में सुबह दस बजे स्वर्ण व्यवसायी बाजार के मुख्य चौराहे पर एकत्रित हुए, फिर एक्साइज ड्यूटी लगाये जाने से खफा व्यवसाइयों ने कस्बे में घूम घूम कर सरकार विरोधी नारेे लगाये।
विज्ञापन


इस  बीच कारोबारियों ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से स्वर्ण व्यवसायी  नाराज हैं जब तक एक्साइज डयूटी सरकार वापस नहीं लेती है तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान अजय कुमार सोनी, अंगद सोनी, राकेश सोनी, अयोध्या प्रसाद सोनी, राजू सोनी, दिलीप सोनी, श्याम सोनी, टिन्कू सोनी, राजकुमार सोनी, देवेन्द्र सोनी, विष्णु सोनी, सियाराम सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें