फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सराफा बाजार में मंदी का दौर, बिक्री में आई कमी से कारोबारी चिंतित

विज्ञापन
सहालग खत्म होने के बाद सराफा बाजार में छाई मंदी संवाद
विज्ञापन
बस्ती। सहालग खत्म होने के बाद अब सराफा बाजार में मंदी छाई है। महंगाई और बढ़ती कीमतों के कारण सोने की खरीदारी में कमी देखी जा रही है। वहीं प्रधानमंत्री द्वारा एक वर्ष तक सोना खरीदने से बचने के आह्वान के बाद बाजार में इसका असर भी दिखने लगा है। कारोबारियों का कहना है कि ग्राहकों की संख्या में गिरावट आ रही है और बाजार की रौनक फीकी पड़ गई है। दूसरी तरफ आम लोग मिलीजुली प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि एक वर्ष में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम लोगों ने सोने की खरीदारी से दूरी बना ली है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और युद्ध जैसे हालात का असर भी बाजार पर पड़ रहा है। लोगों का मानना है कि बढ़ती महंगाई ने पहले ही आमजन की क्रय क्षमता को प्रभावित किया है, ऐसे में सोने की खरीद अब सीमित होती जा रही है। इधर शादी-विवाह के आयोजनों पर ब्रेक लग गया है, ऐसे में कारोबार ठप जैसा हो गया है। कारोबारी इससे चिंतित हैं। ग्राहक भी अपनी प्रतिक्रिया दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें