बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के भदेश्वरनाथ गांव में गड़ही पर बने अवैध मकानों पर शुक्रवार को प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई हुई। इससे हड़कंप मच गया। इसमें फूस और कई पक्के मकानों को घ्वस्त किया। यहां पर ग्रामीण काफी समय से मकान बनाकर रह रहे थे।
इस संबंध में हुई शिकायतों काे संज्ञान में लेते हुए बस्ती सदर तहसील प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी से अवैध मकानों को गिराया। प्रशासन की इस कार्रवाई में तहसीलदार विनय प्रभाकर ने बताया कि गड़ही पर किए गए अवैध कब्जे को उच्च न्यायालय के आदेश से हटाया गया है। इसी तरह से सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन के अनुसार, छह परिवार के लोग गड़ही पर कब्जा जमाए हैं। क्रमवार कब्जा हटवाया जा रहा है