कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर पिपरपाती चौराहे के पास शुक्रवार को बेकाबू पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से पिकअप लेकर भाग गया। जानकारी के अनुसार बनकटवा निवासी राहुल यादव बाइक से घर लौट रहे थे। पिपरपाती चौराहे पर सड़क पार कर रहे थे, तभी कुदरहा की ओर से आ रही बेकाबू पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों एम्बुलेंस से घायल को सीएचसी कुदरहा भेजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि की है। हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। संवाद