बुधवार सुबह 7:21 बजे गोरखपुर से चलकर अयोध्या लखनऊ होते हुए प्रयागराज जंक्शन जाने वाली अप वंदे भारत ट्रेन बभनान से रनथ्रू गुजर रही थी। स्टेशन के पश्चिमी छोर पर शुगर साइडिंग के समीप ट्रैक पर अचानक एक सांड आ गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकना चाहा पर सांड ट्रेन से टकरा गया, जिसके चलते ट्रेन 7:21 से 7:45 बजे तक बभनान में खड़ी रही।
गोंडा रेल खंड के बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर के शुगर साइडिंग एरिया में लाइन क्रॉस कर रहे सांड को गोरखपुर की तरफ से लखनऊ की जा रही बंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन की ठोकर लग गई। चालक ने दूर से ही सांड को देखकर लाइन क्रॉस करते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
मगर ट्रेन रुकते रुकते सांड से टकरा गई। जिस समय ट्रेन सांड से टकराई उसकी स्पीड काफी कम हो चुकी थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 7:21 बजे गोरखपुर से चलकर अयोध्या लखनऊ होते हुए प्रयागराज जंक्शन जाने वाली अप वंदे भारत ट्रेन बभनान से रनथ्रू गुजर रही थी।
स्टेशन के पश्चिमी छोर पर शुगर साइडिंग के समीप ट्रैक पर अचानक एक सांड आ गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकना चाहा पर सांड ट्रेन से टकरा गया, जिसके चलते ट्रेन 7:21 से 7:45 बजे तक बभनान में खड़ी रही।
विज्ञापन
ट्रेन खड़ी होने की सूचना पर तत्काल परिचालन विभाग के पॉइंट मैन सहित गेटमैन भी मौके पर पहुंच गए। ठोकर के बाद सांड लूप लाइन के पॉइंट पर छिटक कर गिर गया, जिससे लूप लाइन से निकलने वाली ट्रेन भी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी रही।
बाद में रेल कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल सांड को हटाया। तब पॉइंट्स काम करना शुरू हुआ और ट्रेनों का व आगमन बहाल हुआ। इस दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गोरखपुर से लखनऊ को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस लगभग 30 मिनट तक प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी रही। कोचिंग सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे गौर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।