फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पोल्ट्री फॉर्म पर सोने गया युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

Wed, 05 Feb 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हर्रैया। नगर पंचायत के रेऊवा गांव में सोमवार की रात पोल्ट्री फॉर्म पर सोने गया युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। परेशान परिजन रातभर इधर-उधर खोजते रहे, मगर पता नहीं चला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।
जानकारी के अनुसार, रेऊवा गांव निवासी रिंकू सिंह का पोल्ट्री फॉर्म गांव के उत्तर सिवान में है। इनके दोनों छोटे भाई सिंटू और दुर्गा इसकी देखभाल करते हैं। फार्म संचालक रिंकू किसी कार्य से बाहर गए हुए हैं। संचालक के भाई सिंटू सिंह ने बताया कि सोमवार को पोल्ट्री फॉर्म पर दावत थी। गांव के कुछ लोग और मित्र दावत में शामिल हुए। रात करीब 11 बजे सभी दावत खाकर चले गए। सिंटू के मुताबिक, दुर्गा भी किसी काम से घर आया। रात करीब 12 बजे दुर्गा पोल्ट्री फॉर्म पर सोने पहुंचा तो सिंटू घर चला गया। रात में करीब एक से डेढ़ बजे के बीच मुर्गियों को खरीदने एक कारोबारी वाहन लेकर आया। आवाज देने पर सिंटू उसके साथ पोल्ट्री फॉर्म पर गया तो दुर्गा लापता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंटू ने बताया कि कारोबारी को मुर्गे गिनकर गाड़ी में लदवा दी। इसके दुर्गा की खोजबीन शुरू की। सुबह तक कोई पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचित किया। परिजनों के अनुसार, दुर्गा की मानसिक हालत कभी-कभी बिगड़ जाती है। परिजन खोजबीन में लगे हुए हैं। एसएचओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें