फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में बजट पर चर्चा

Sat, 26 Mar 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगरपालिका बोर्ड की बैठक में उपस्थित सभासद। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका परिषद की बैठक शनिवार को अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए विभिन्न स्रोतों से आय और खर्च पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक के दौरान बताया गया कि 2016-17 के लिए निजी स्रोतों और शासकीय अनुदान के माध्यम से 58 करोड़ 24 लाख पांच हजार रुपए की आय होगी। इसमें से आय के सापेक्ष 58 करोड़ 14 लाख 50 हजार रुपए का खर्च प्रस्तावित किया गया है। इस धनराशि को नगर पालिका क्षेत्र में सड़क निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति आदि पर खर्च किया जाएगा। सभासदों ने इसे संतुलित व जनविकास वाला बजट बताया।

इस मौके पर संतप्रकाश त्रिपाठी, इ्रदीस, अजीत सिंह, जगदीप श्रीवास्तव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद, कमरुल हुदा, अरशद मसूद, मोहम्मद अयूब, शादाब अहमद, मोहम्मद जावेद, सर्वेश यादव, प्रीतम सिंह, दीप आनंद उर्फ नवीन श्रीवास्तव, सदानंद शर्मा, अब्दुल रजा उर्फ ईदू, रियाज अहमद, विमला देवी, सुभावती देवी, इंद्रावती, पिंकी, पूनम देवी, दीपा सिंह, आमिना खातून, गीता शुक्ला, शकुंतला देवी, सरला शुक्ला, सरोज चौधरी, नगर पालिका के ईओ डा0 आरपी श्रीवास्तव, जेई एके सिंह, वीपी मिश्र, अचिंत्य, श्रीकांत त्रिपाठी, घनश्याम शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें