बस्ती। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर छह दिसंबर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता कूच करेंगे। मंगलवार को महादेवा विधानसभा क्षेत्र के सिल्लो (भीरवा) में सामाजिक पिछड़ा वर्ग भाईचारा की बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
मुख्य अतिथि बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सामाजिक पिछड़ा वर्ग भाईचारा के मुख्य मंडल संयोजक एडवोकेट भीम राजभर ने कहा कि बस्ती समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग लखनऊ पहुंचकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करें और बसपा सुप्रीमो मायावती के विचारों को सुनें। उन्होंने पिछड़ा वर्ग के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
जिला संयोजक केसी मौर्य ने कहा कि बस्ती से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। संवाद