कप्तानगंज(बस्ती)। थाना क्षेत्र के लहिलवारा गांव में बुधवार शाम स्कूटी की टक्कर से प्राणपति देवी (90) पत्नी राम फेर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवार के लोग उन्हें सीएचसी ले गए। वहां के डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका बसपा नेता सीताराम शास्त्री की मां बताई जा रही हैं।
बसपा नेता सीताराम शास्त्री की मां प्राणपति देवी किसी काम से बुधवार शाम छह बजे गांव की सड़क पर आई थीं। तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवार के लोग उन्हें सीएचसी कप्तानगंज ले गए। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आ। बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि महिला के परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी।