फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षणेत्तर कर्मियों ने दिया धरना

Fri, 08 Aug 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीआईओएस कार्यालय पर बृहस्पतिवार को शिक्षणेतर कर्मचारियों ने धरना दिया। माध्यमिक शिक्षा मंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय मांग पत्र डीआईओएस को सौंपा गया। शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार कर्मचारी विरोधी हैं। सरकार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन एवं अन्य सुविधाएं बंद करके प्रताड़ित कर रही है। अधिकारी भी भ्रष्टाचार में डूबे हैं। कर्मचारियों के परिवार कल्याण को बंद कर दिया गया। नौकरियां भी अब नहीं दी जा रही है। एनजीओ के माध्यम से आउटसोर्सिंग से कर्मचारी रखे जा रहे हैं। यदि समय रहते सरकार ने कर्मचारियों के हित का फैसला नहीं लिया तो सभी विभागों के कर्मचारी आने वाले चुनाव में सबक सिखाएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, ध्रुवचंद्र मिश्र, विजय शंकर त्रिपाठी, प्रभांश कुमार पांडेय, सूरज चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें