फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से हैवानियत : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि, पुलिस ने धारा बढ़ाई

Wed, 21 May 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र की पांच वर्ष की मासूम के साथ हैवानियत करने वालों का तीसरे दिन भी पता नहीं चल पाया। पुलिस की पांच टीमें घटना स्थल से लेकर आसपास के गांवों का चप्पा-चप्पा छान रही है। संदेह के आधार पर तीन दर्जन से ज्यादा से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। मगर कहीं से कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पहले से दर्ज अपहरण करके हत्या के केस में पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर से लापता लालगंज थानाक्षेत्र के सिद्धनाथ गांव की पांच वर्षीय मासूम का आधी रात को घर से तीन सौ मीटर दूर कब्रिस्तान के पास शव मिला। शुरुआत में ऐसा लगा कि किसी-तंत्रमंत्र करने वाले ने उसकी हत्या की होगी, मगर सोमवार को देर शाम पोस्टमार्टम में हैवानियत की बात भी सामने आई। दरिंदों ने उसके साथ न केवल दुष्कर्म किया था बल्कि उसके दोनों हाथ भी तोड़ डाले थे। एसपी अभिनंदन चार सीओ, छह थानेदार व अन्य फोर्स लेकर लगातार छानबीन करते रहे।
एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस बेहद गंभीरता से छानबीन कर रही है। टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। जल्द केस का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

आसपास के लोगों पर शक
- मासूम का शव घर से महज तीन सौ मीटर दूर मिलने से कई तरह के संकेत पुलिस को मिल रहे हैं। पुलिस को संदेह है कि मासूम के गांव या घर के आसपास के किसी शख्स की करतूत हो सकती है। गांव के लोगों का भी यही कहना है कि कोई बाहरी आकर ऐसा कृत्य नहीं कर सकता है। दूर का व्यक्ति अगर ऐसा करेगा तो शव को घर के पास लाकर नहीं छोड़ेगा। पुलिस को भी कब्रिस्तान के इर्द-गिर्द घटना होने का शक है।
विज्ञापन


ग्रामीणों में दहशत
वीभत्स घटना के बाद पुलिस किसी भी कीमत पर दरिंदे को सामने लाने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। गांव के 30 से अधिक संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इसे लेकर ग्रामीणों में डर व्याप्त हो गया है। लोगों का कहना है कि घटना को किसी एक या दो ने किया होगा, लेकिन पूरे गांव के लोगों को पुलिस तंग कर रही है। गांव के एक लड़के की परीक्षा थी और एक की दो दिन पहले ही शादी हुई है। उनके परिवार के लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें