नगर बाजार। बहन के ससुराल में गृह कलह सुन भाई बुधवार को बहन के घर पहुंच गया और जीजा पर पिस्टल तान दी और एवं पिटाई कर दी। मामला थाना क्षेत्र के बिरऊपुर गांव का है। घटना के बाद पुलिस ने महिला के भाई व उसके दोस्तों को पिस्टल और स्कॉर्पियो के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सीओ कलवारी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि राहुल उर्फ शुभम विश्वकर्मा जलेबीगंज थाना पैकोलिया का मूल रूप से रहने वाला है। वह कोतवाली क्षेत्र के मड़वानगर में किराए के मकान में रहता है। उसकी बहन की शादी नगर थाना क्षेत्र के बिरऊपुर गांव में श्रवण विश्वकर्मा के साथ हुई है। बुधवार को बहन ने उसे फोन करके सूचना दी कि पति उसे मारपीट रहा है। यह बात उसने अपने एक दोस्त को बताई। दोस्त ने उसे 32 बोर पिस्टल और जिंदा कारतूस उपलब्ध कराया। इसके बाद वह अपनी बहन के घर बिरऊपुर पहुंचा। बहन उसे देखकर रोने लगी। इससे आग बबूला होकर राहुल घर की छत पर चढ़कर जीजा को पकड़ लिया और उनके ऊपर पिस्टल तान दी।