फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साले के दामाद को मारा चाकू, घायल

Sun, 19 Jan 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के बेलवरिया जंगल गांव में रिश्तेदार के घर आए मेहमानों में खाना खाते समय कहसुनी हुई। उसी बीच ससुराल आए शख्स ने साले के दामाद को चाकू से मारकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी गौर पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की रात बेलवरिया जंगल गांव निवासी राम भवन के घर उसका दामाद व बहनोई आए थे। शाम को खाना खाते समय दोनों में कहसुनी होने लगी। विवाद में राम भवन का बहनोई सोनहा थाना क्षेत्र के जसोर गांव निवासी रामकुमार ने साले के दामाद पैकोलिया थाना क्षेत्र रामजानकी नगर वार्ड निवासी शिव श्याम के पेट में चाकू घोंप दिया ।वह घायल हो गया। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सब्जी काटने वाले चाकू से हमला किया गया है। मामूली चोटें आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें