फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गैर इरादतन हत्या के केस में भाई गिरफ्तार

Sun, 03 Aug 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के रामपुर रेवटी गांव में 58 वर्षीय सतीश मिश्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में उनके सगे भाई राजेश मिश्रा को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एसओ अतुल कुमार अंजान ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे गोदमवा मोड़ तिराहा से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

15 जून को सतीश मिश्र की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। वह परिवार सहित गुड़गांव में रहते थे। 30 मई को गुड़गांव से अपने पैतृक गांव रामपुर रेवटी आए थे। उनका बेटा सौरभ नोएडा में रहकर काम करता है। दिवंगत सतीश की तबीयत खराब होने पर 15 जून को उन्हें परिवार के लोग कैली अस्पताल ले गए। डाॅक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था।
गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई थी। नोएडा से घर आए उनके पुत्र ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दे दी। जांच में पाया गया कि किसी रंजिश में भाई से मारपीट हुई थी। उसी चोट की वजह से वह कोमा में चले गए थे। बाद में उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें