बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी कस्बे में स्थित स्टेट बैंक के निकट जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें सगे भाई-बहनों को चोटें आईं जबकि दूसरे पक्ष के भी एक लोग चोटिल हैं। लालगंज पुलिस ने राजू तिवारी की तहरीर पर आरोपी नरेंद्र चौधरी उर्फ दीपू, बीरबल व राजू और राम गणेश के खिलाफ घर में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई ।
बस्ती महुली मार्ग के लालगंज थानांतर्गत सजनाखोर में सड़क किनारे फर्नीचर की दुकान चला रहे रविशंकर तिवारी उर्फ राजू ने लालगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दुकान से सटे मकान निर्माण हो रहा था। बनकटी कस्बा निवासी नरेंद्र चौधरी उर्फ दीपू निर्माण कार्य रुकवा हुए लाठी डंडे से पीटने लगे। बीच बचाव करने पहुंची छोटी बहन लक्ष्मी पर भी लाठी से सिर पर वार कर घायल कर दिया जिसका प्राथमिक उपचार चिकित्सक ने कर घर भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक विनय पाठक ने बताया कि तहरीर के आधर आरोपी नरेंद्र चौधरी उर्फ दीपू, बीरबल व राजू और राम गणेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।