फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीसीएस की परीक्षा में बृजेश ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीपीएससी में बृजेश को मिली सफलता
विज्ञापन

मुंडेरवा (बस्ती)। नगर पंचायत में स्थित जगदीशपुर मंझरिया निवासी किसान महातम प्रसाद चौधरी के पुत्र बृजेश कुमार चौधरी ने यूपीपीएससी की परीक्षा में 20वीं रैंक हासिल की। वे कृषि अधिकारी बन अपने गांव सहित क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस कामयाबी से गांव में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन

जगदीशपुर मंझरिया निवासी बृजेश कुमार चौधरी की प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही हुई थी। प्राथमिक शिक्षा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर और उच्च प्राथमिक आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय अहरा तथा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई वर्ष 2008 व 2010 में गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा से करने के बाद स्नातक की शिक्षा चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर से वर्ष 2015 में किया। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2017 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी में स्नातकोत्तर कर पीएचडी की। इस दौरान उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी की और पहले ही प्रयास में सफलता का परचम लहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें