राम नगर ब्लॉक पर चले ईंट-पत्थर, 10 का चालान
सोनहा। ब्लॉक मुख्यालय रामनगर में बृहस्पतिवार को नामांकन के दौरान दो पक्षों में ईंट-पत्थर चलने के मामले में पुलिस ने शांति भंग की आशंका होने पर दस लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी का चालान कर एसडीएम भानपुर न्यायालय भेज दिया।
सोनहा थाना के प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि थाना क्षेत्र के पानन कुइयां गांव के अभय नरायण सिंह, मैलानी साहब वाजिद गांव के श्रीकृष्ण पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, रामललित, हरिओम पांडेय, ध्रुवचंद्र पांडेय, मैलानी उर्फ हिंदू नगर गांव के बालकृष्ण मिश्र, जयंती राम, राधेश्याम और रेलवे स्टेशन पुरानी बस्ती के प्रिंस को शांति भंग की आशंका में चालान कर एसडीएम भानपुर न्यायालय भेजा गया।