फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट व्यवसायी के बेटे की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ईंट व्यवसायी के बेटे की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के त्रिदेव मंदिर के सामने की घटना
इसी थाने का रहने वाला था गौरव विश्नानी
बस्ती। पुरानी बस्ती थाने के पास रहने वाले ईंट भट्ठा व्यवसायी के 22 वर्षीय इकलौते पुत्र की रेलवे स्टेशन के करीब त्रिदेव मंदिर के सामने बाघ एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई। ट्रेन के लोको पायलट की सूचना पर जीआरपी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस इसे प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या मान रही है।
पुरानी बस्ती थाने के बगल रहने वाले तरुण विश्नानी रुधौली के मुंगरहा में ईंट भट्ठा चलाते हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह उनका बेटा गौरव विश्नानी घर से बैंक जाने के लिए निकला, लेकिन बैंक नहीं पहुंचा। इस बीच दोपहर में सूचना मिली कि पुरानी बस्ती क्षेत्र के त्रिदेव मंदिर के सामने रेलवे ट्रैक पर बाघ एक्सप्रेस से कटकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची जीआरपी ने शिनाख्त के बाद परिवार वालों को सूचना दी। जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा के अनुसार ट्रेन के लोको पायलट ने मेमो में बताया है कि मंगलवार को दिन में एक युवक रेलवे ट्रैक पर जाकर बैठ गया था, जिसकी बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती आलोक श्रीवास्तव भी अपनी टीम के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें