फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नकली सोना लेकर 1.06 करोड़ लोन देने मेंं शाखा प्रबंधक गिरफ्तार

Tue, 20 Aug 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
आंबेडकरनगर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

- कटरा शाखा में 28 ग्राहकों की मिलीभगत से की गई धोखाधड़ी
- क्षेत्रीय प्रबंधकर्ता ने 12 मई को बस्ती कोतवाली में दर्ज कराया था केस
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। नकली सोना गिरवी रखकर 1.06 करोड़ रुपये का कर्ज देने वाली मुथूट फिनकाॅर्प लिमिटेड के शाखा प्रबंधक जयशंकर पांडेय को पुलिस ने रविवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। 12 मई को कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने शाखा प्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक, बैंक के स्वर्ण मूल्यांकनकर्ता और 28 ग्राहकों पर कोतवाली में साजिश, धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का केस दर्ज कराया था। इनमें मुख्य आरोपी शाखा प्रबंधक जयशंकर पांडेय निवासी अमोल बुजुर्ग थाना कटका जिला आंबेडकरनगर को कोतवाली पुलिस की टीम ने उसके घर से दबोचा।
मामला बस्ती में मुथूट फिनकाॅर्प लिमिटेड की कटरा शाखा का है। प्रारंभिक जांच, सीसीटीवी फुटेज व आंतरिक लेखा-जोखा निरीक्षण और सोने की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर बैंक के क्षेत्रीय प्रबंंधकर्ता प्रयागराज निवासी निहाल अब्बास ने तहरीर में बताया है कि नवंबर 2023 से मार्च 2024 तक की अवधि के दौरान शाखा प्रबंधक जयशंकर पांडेय, पलक श्रीवास्तव (स्वर्ण मूल्यांकनकर्ता) के साथ कार्यकारी ग्राहक सेवा राघवेंद्र सिंह, अर्पित त्रिपाठी, शिवान्तिका गुप्ता, शिवम मिश्रा ने ग्राहकों के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा कर 28 ग्राहकों का नकली सोना गिरवी रखकर लोन राशि वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक करोड़ छह लाख चौरानवे हजार नौ सौ चौसठ रुपये की धोखाधड़ी की गई और कंपनी को उक्त राशि का नुकसान पहुंचाया गया। तहरीर में क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण श्रीवास्तव की संलिप्तता की भी जांच करने का आग्रह किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें